Search

 
 
 

चाईबासा : विश्व पर्यावरण दिवस पर डीआईजी ने किया पौधरोपण

 
Chaibsa (Ramendra Kumar Sinha) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के परिसर में आयुक्त मनोज कुमार और कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया. मौके पर आयुक्त कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे को लगाए गए. प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि हम सबको अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाना चाहिए. पेड़-पौधे पर्यावरण को शुद्ध करते हैं और हमें अशुद्ध हवाओं से बचाते हैं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-police-sent-a-young-man-to-jail-for-abortion-of-a-minor/">चक्रधरपुर

: नाबालिग का गर्भपात कराने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेल

पेड़-पौधे को लगाना ही नहीं उसका देखभाल भी जरूरी

वातावरण में पेड़-पौधों सी ही लोगों को ऑक्सीजन प्राप्त होता है. पर्यावरण को स्वच्छ और शुद्ध बनाने में पेड़-पौधे अहम योगदान रखते हैं. इसलिए हमें अधिक मात्रा में पेड़-पौधे लगाकर उसका देखभाल करते हुए उसे बड़ा करना है. उल्लेखनीय है कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है. पौधरोपण कार्यक्रम में आयुक्त के सचिव नमिता कुमारी सहित प्रमंडलीय कार्यालय के पदाधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही