Search

चाईबासा : जर्जर जलमीनार दे रहा हादसे को निमंत्रण, हटाने की मांग

Chaibasa (Sukesh Kumar) : सरकारी बस स्टैंड में तत्कालीन बिहार राज्य में अधिष्ठापित जर्जर अनुपयोगी जलमीनार दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है. मामले पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य त्रिशानु राय ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया. उन्होंने जनहित में दुर्घटना को आमंत्रित करते पूर्ण रूप से जर्जर अनुपयोगी जलमीनार को हटवाने का मांग की है. त्रिशानु राय ने कहा कि चाईबासा स्थित सरकारी बस स्टैंड में हमेशा यात्रियों का आवागमन रहता है. बसों का भी परिचालन होता है, इसलिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा मामलें पर यथोचित पहल किए जाने की नितांत आवश्यकता है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-fourth-annual-general-meeting-of-kolhan-agri-producer-company-held/">चाईबासा

: कोल्हान एग्री प्रोड्यूसर कंपनी की चतुर्थ वार्षिक आमसभा आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp