Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : पात्रता धारक दिव्यांगों को उपलब्ध कराया गया दिव्यांगता प्रमाण पत्र व यूडीआईडी

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर जिला अंतर्गत पात्रता धारक दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा यूडीआईडी उपलब्ध कराया गया. मंगलवार को बंदगांव प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में मौजूद जांच दल द्वारा ऑर्थो के-16, ईएनटी के-2 व आंख संबंधित 5 सहित कुल 23 व्यक्तियों की जांच की गई. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-police-arrested-two-and-sent-them-to-jail-in-connection-with-the-murder-of-an-old-couple-in-jomro-village/">चक्रधरपुर

: जोमरो गांव में वृद्ध दंपत्ति की हत्या मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

इन स्थानों पर आयोजित होगा दिव्यांगता जांच शिविर

मालूम हो कि उपायुक्त के निर्देश पर आगामी 5 जुलाई को सोनुआ, 8 जुलाई को तांतनगर, 11 जुलाई को जगन्नाथपुर, 12 जुलाई को मंझगांव, 13 जुलाई को गोईलकेरा, 14 जुलाई को सदर अस्पताल चाईबासा-नेत्र विभाग, 15 जुलाई को मंझारी, 18 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नोआमुंडी एवं 20 जुलाई को झींकपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया जाना निर्धारित है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-meghahatuburu-cell-workers-narrowly-escape-car-accident/">किरीबुरू

: कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे मेघाहातुबुरु के सेलकर्मी

कैंप से पूर्व लाभुकों की सूची तैयार करने का दिया निर्देश

कैंप के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा महिला पर्यवेक्षिका को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत लाभुकों की सूची कैंप आयोजन के पूर्व तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है. विशेषकर दिव्यांगता प्रमाण-पत्र से छूटे हुए लोगों को सूचित किया गया है कि कैंप में आने वाले पात्रता धारक लाभुक अपने साथ फुल साइज फोटो/आधार कार्ड सहित संबंधी कागजात लेकर उपस्थित हों. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही