Search

 
 
 

चाईबासा : नोवामुंडी में लगा दिव्यांगता जांच शिविर, 79 लोगों की हुई जांच

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर मंगलवार को नोवामुंडी प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन हुआ. उक्त शिविर में मौजूद जांच दल के द्वारा ऑर्थो के 72, आंख के सात लोग सहित कुल 79 लोगों की जांच की गई. बता दें कि उपायुक्त के निर्देश पर अगामी 20 जुलाई को झींकपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन निर्धारित है. कैंप के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा महिला पर्यवेक्षिका को अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत लाभुकों की सूची कैंप आयोजन के पूर्व तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है. विशेषकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र से छूटे हुए जनों को सूचित किया गया है कि कैंप में आने वाले पात्रताधारित लाभुक अपने साथ फुल साइज फोटो तथा आधार कार्ड सहित संबंधी कागजात लेकर कैंप में उपस्थित हों ताकि उनके प्रमाण पत्र बनाये जा सके. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-game-of-the-department-of-art-and-culture-failing-to-save-the-folk-art-instrument-prabhat-mahato/">चांडिल

: कला संस्कृति विभाग का खेल, लोक कला वाद्य यंत्र को बचाने में हो रहा फेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही