Search

 
 
 

चाईबासा : सोनुआ में लगा दिव्यांगता जांच शिविर, 79 लोगों की हुई जांच

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : दिव्यांग जनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा यूडीआईडी उपलब्ध कराने के लिए बुधवार को सोनुआ प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया गया. उक्त शिविर में मौजूद जांच दल के द्वारा ऑर्थो के-55, ईएनटी के-24 जन सहित कुल 79 लोगों की जांच की गई. बता दें कि उपायुक्त के निर्देश पर आगामी 8 जुलाई को तांतनगर, 11 जुलाई को जगन्नाथपुर, 12 जुलाई को मंझगांव, 13 जुलाई को गोईलकेरा, 14 जुलाई को सदर अस्पताल चाईबासा-नेत्र विभाग, 15 जुलाई को मंझारी, 18 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र-नोआमुंडी एवं 20 जुलाई को झींकपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kumbhkar-society-demands-to-start-teaching-bengali-language-in-schools/">आदित्यपुर

: कुंभकार समाज ने की बांग्ला भाषा की पढ़ाई स्कूलों में शुरू करने की मांग

लाभुकों की सूची तैयार करने का निर्देश

कैंप के सफल संचालन को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा महिला पर्यवेक्षिका को अपने-अपने क्षेत्र के लाभुकों की सूची कैंप आयोजन के पूर्व तैयार करने को कहा गया है. विशेषकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र से छूटे हुए लोगों को सूचित किया गया है कि कैंप में आने वाले पात्रताधारित लाभुक अपने साथ फुल साइज फोटो व आधार कार्ड सहित संबंधी कागजात लेकर उपस्थित हों. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही