Search

 
 
 

चाईबासा : नाबार्ड की कार्यशाला में ग्रामीण ढांचागत विकास को गतिशीलता प्रदान करने पर हुई चर्चा

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : नाबार्ड द्वारा कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों मे रूरल इन्फ्राट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (आरआईडीएफ) के अंतर्गत नाबार्ड ऋण पोषित विभिन्न ग्रामीण ढांचागत विकास की परियोजना के कार्यान्वयन करने वाले विभागों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा किया गया. इस कार्यशाला में नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय उप महाप्रबंधक जय निगम के अलावा उपविकास आयुक्त संदीप बख्शी, उप विकास आयुक्त सरायकेला खरसावां प्रवीण कुमार गगराई, वित्त विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी अनिल कुमार यादव आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-barajamda-and-diriburu-panchayat-committee-of-all-jharkhand-labor-union-constituted/">नोवामुंडी

: अखिल झारखंड श्रमिक संघ की बड़ाजामदा व दिरीबुरू पंचायत कमेटी गठित

परियोजनाओं को समय से पूरा करने पर दिया जोर

उपायुक्त ने सतत एवं दीर्घकालीन विकास हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में ढांचागत विकास की परियोजनाओं को निर्णायक घटक बताया. उन्होंने इन परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तथा ससमय पूरे किए जाने कि आवश्यकता पर बल दिया. जय निगम ने बताया कि नाबार्ड द्वारा ग्रामीण इलाकों में ढांचागत विकास हेतु राज्य सरकार को रूरल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के अंतर्गत आवश्यकता पड़ने पर कृषि, कृषि आधारित गतिविधियां, ग्रामीण पुल - सड़क, सामाजिक बुनियादी ढांचा सहित कुल 39 गतिविधियों मे ढांचागत निर्माण हेतु ऋण मुहैया करवाया जाता है. इस प्रमंडलीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आरआईडीएफ के अंतर्गत ऋण पोषित कर इस क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देना है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-under-seva-pakhwada-bjp-launched-kovid-vaccination-campaign-in-eight-blocks/">चाईबासा

: सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा ने आठ प्रखंडो में चलाया कोविड टीकाकरण अभियान
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही