Search

 
 
 

चाईबासा : झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की राज्य स्तरीय बैठक में शिक्षकों के हित पर हुई चर्चा

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन की एक राज्य स्तरीय सेमिनार सोमवार को गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारी शिक्षा और शिक्षक एवं शिक्षक संघ की भूमिका विषय पर रांची में आयोजित की गई. इस सेमिनार में देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के शिक्षक नेताओं ने अपने विचारों को रखा. साथ ही इसमें शिक्षक की समस्याओं को अवगत कराया गया. वहीं, इस सेमिनार में शामिल हुए झारखंड स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष अशोक राम ने राष्ट्रीय स्तर के शिक्षक नेताओं के समक्ष जिले की शिक्षकों की समस्याओं को रखा. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-workshop-on-improving-naac-accreditation-organized-in-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज में नैक- एक्रेडिशन में सुधार पर वर्कशॉप आयोजित

पश्चिम सिंहभूम के प्रखंड स्तरीय कमेटी के गठन व विस्तार का दिया गया निर्देश

उन्होंने कहा कि जिले के शिक्षकों के समक्ष बंचिंग, शनिवार को हाफ डे, उच्चतर वेतनमान, अंतर जिला स्थानांतरण, सभी ग्रेडों पर प्रोन्नति सहित अन्य विषयों पर शिक्षकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इससे शिक्षक काफी परेशान है. उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों से इस पर विचार करने का अनुरोध किया. इस बैठक में पश्चिम सिंहभूम के प्रखंड स्तरीय कमेटी के गठन एवं विस्तार का निर्देश दिया गया. इस बाबत 31 जुलाई को एक आवश्यक बैठक कर इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे. इसे भी पढ़े : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-rally-taken-out-to-ban-single-use-plastic-in-badakhurshi-village/">गालूडीह

: बड़ाखुर्शी गांव में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के लिए निकाली गई रैली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही