Search

चाईबासा : ग्राम सभा की बैठक में पानी की समस्या पर हुई चर्चा

Chaibasa (Sukesh Kumar) : सदर प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु में स्थानीय समस्याओं को लेकर मुंडा धनुर्जय देवगम की अध्यक्षता में रविवार को ग्राम सभा हुई. इसमें विधायक दीपक बिरुवा विशेष रूप से आमंत्रित थे. सभा में ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष अपनी-अपनी समस्याओं को रखा और उनके निदान की मांग की. इसमें सबसे बड़ी समस्या पेयजल की उभर कर सामने आई. सभी टोला में चापाकल और सोलर जलमीनार खराब होने की जानकारी विधायक को दी गई. विधायक दीपक बिरुवा ने ग्राम सभा को आश्वस्त किया जल्द ही सभी खराब चापाकलों की मरम्मत डीएमएफटी फंड से कराई जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-burglary-by-entering-house-in-sitaramdera-thieves-also-took-away-gas-cylinder/">जमशेदपुर

: सीतारामडेरा में घर में घुसकर चोरी, गैस सिलेंडर भी ले गए चोर

मांगो को जल्द पूरा करने का मिला आश्वासन

ग्रामीणों ने कहा कि उनके क्षेत्र में तीन-तीन बड़े जलमीनार है. लेकिन गांव को ही पानी नहीं मिल रहा है. मतकमहातु को भी जलापूर्ति योजना का लाभ मिलना चाहिए. ग्रामीणों ने बताया कि मतकमहातु में सामुदायिक भवन की आवश्यकता है. इस पर विधायक दीपक बिरुवा ने विधायक निधि से भवन का निर्माण कराने की घोषणा की. वहीं देशावली को गंदगी से बचाने के लिए चहारदीवारी की मांग की गई, जिसपर विधायक ने कल्याण विभाग से अनुशंसा किए जाने की बात कही. सभा में घनश्याम देवगम, महेश लोहार, दुर्गा प्रसाद देवगम, सिकंदर सुंडी, सावित्री सोय, प्रतिभा देवगम, गंगाराम देवगम, धर्मराज देवगम, चंद्र मोहन देवगम, सविता देवगम, तुराम देवगम, पूर्णचंद्र देवगम, नारायण देवगम, देवेंद्र बारी, ललिता पूर्ति आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp