Search

चाईबासा : अनुश्रवण समिति की बैठक में धान उठाव को लेकर हुई चर्चा

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला समाहरणालय सभागार में उपायुक्त के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी मो शब्बीर अहमद की मौजूदगी में मंगलवार को अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. बैठक में बताया गया कि जिला अंतर्गत 18 प्रखंड में 21 लैम्पस के माध्यम से 78,162 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति हुई है. 21 लैम्पस में से पांच लैम्पस के द्वारा शत-प्रतिशत धान का उठाव मिलर्स को करा दिया गया है. समीक्षा के क्रम में जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा बाकी लैम्पस को आगामी 30 सितंबर तक अधिप्राप्त सभी धान मिलर्स को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जिले में धान अधिप्राप्ति के लिए अधिसूचित चार मिलर्स को अब तक अवशेष सीएमआर को जमा करने तथा टैग किए गए लैम्पस से धान का उठाव सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देश दिया गया. इस बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सहित सभी मिलर्स प्रतिनिधि, लैम्पस प्रभारी व अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-first-general-meeting-of-master-sobran-manjhi-district-library-organized/">जमशेदपुर

: मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय की प्रथम आमसभा आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp