Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : ईचा डैम के विस्थापित एक हों, विस्थापन के खिलाफ उलगुलान जारी रहेगा : संघ

Chaibasa (Sukesh kumar) : ईचा खरकई बांध विरोधी संघ, कोल्हान की बैठक तांतनगर प्रखंड,पंचायत कोकचो अंतर्गत ग्राम, गैरासाई में रविवार को हुई. इस दौरान संघ के ईचा डैम रद्द करने हेतु चलाए जा रहे जन जागरण अभियान सह जनांदोलन की समीक्षा की गई. ईचा डैम के पुन: निर्माण से ग्रामीणों और विस्थापित होने वाले गांव में अक्रोशित है और विस्थापितों को संगठित करने के लिए जन जागरण अभियान सह जनांदोलन चलाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/while-leaving-palamu-modi-gave-the-work-workers-for-the-voting-day/">पलामू

से जाते-जाते मोदी ने कार्यकर्ताओं को दिया मतदान के दिन का काम
आज की बैठक में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया कि यह जन जागरण अभियान सह जनांदोलन 87 गांव के ग्रामीणों के हित में जारी रहेगा. कानूनी लड़ाई के लिए धनसंग्रह में तेजी लाई जाएगी. संघ अपील करती है कि ईचा डैम के विस्थापित एक हो, विस्थापन के खिलाफ उलगुलान जारी रहेगा. लगातार संघ सरकार से मांग करती आ रही है कि कोल्हान में सबसे बड़े भूखंड में होने वाले विस्थापन के नाम पर भूमि घोटाले की सीबीआई जांच होनी चाहिए. 21 गांव जो पूर्ण रूप से विस्थापित हो रहे है और 66 गांव आंशिक रूप से विस्थापित होंगे, उनका सूद लेने वाला कोई नहीं है. राजनीतिक पार्टियां चुनाव के महापर्व में यहां की जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना बंद करे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-people-of-karar-kala-village-will-not-vote-unhappy-due-to-lack-of-development/">पलामू

: करर कला गांव के लोग नहीं डालेंगे वोट, विकास नहीं होने से नाराजगी
लोकतंत्र में सबको अपनी सरकार चुनने और सरकार गिराने का हक है. आगामी चुनाव में 87 गांव के ग्रामीण अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर अपने बुद्धि और विवेक से छलने वालो का हिसाब लेगी. झामुमो, कांग्रेस और भाजपा ने बारी बारी से विस्थापितों को छलने का काम किया है. अब इन को सबक सिखाने का समय है. मुख्य रूप से संयोजक दशकन कुदादा, सह संयोजक योगेश कालुंडिया, सलाहकार हरीश चंद्र अल्डा,सुरेंद्र बुड़ीउली, उपाध्क्ष रेयांश सामड, सचिव सुरेश सोय, सहसचिव श्याम कुदादा, जीवन पड़ेया, कोषाध्यक्ष गुलिया कालुंडिया, पूर्व अध्यक्ष साधो पुर्ती, कुमारचंद मर्डी, मुन्ना सोय, कृष्णा बड़ा, प्रकाश पुरती,अविनाश कोड़ा, सिंगरय सामड, मोनसा बोदरा, बिरसा गोडसोरा, चंद्रय टुडू,राजेश सोय, सुनील बाड़ा, रामचंद्र बिरूवा, रंजीत किंडो, गरदी बुड़ीउली, मारकंडे बांडरा,लालू कालुंडिया, काली चरण सवैया और आंदोलनकारी व ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : कार्ल">https://lagatar.in/karl-marxs-ideas-are-still-relevant-today-ajay-singh/">कार्ल

मार्क्स के विचार आज भी हैं प्रासंगिकः अजय सिंह

झामुमो सरकार ने मजदूरों पलायन के लिए मजबूर किया : मंगल सिंह

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Kiriburu-Meeting.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Kiriburu (Shailesh Singh) : झामुमो सरकार ने सारंडा के मजदूरों का मजदूरी घोटाला कर न्यूनतम मजदूरी तक नहीं देकर इन्हें पलायन को मजबूर किया. उक्त बातें भाजपा कोर कमिटी सदस्य सह मुखिया संघ के अध्यक्ष मंगल सिंह गिलुवा ने कही. मंगल सिंह गिलुवा, मनोहरपुर विधान सभा के प्रचारक संतोष दास, प्रखंड महामंत्री समरेश विश्वकर्मा, प्रकाश गोप, अविनाश खण्डाईत, अवधेश भगत आदि ने सारंडा स्थित छोटानागरा में एनडीए प्रत्यासी सांसद गीता कोडा़ के पक्ष में जनसम्पर्क अभियान चलाया. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-people-of-karar-kala-village-will-not-vote-unhappy-due-to-lack-of-development/">पलामू

: करर कला गांव के लोग नहीं डालेंगे वोट, विकास नहीं होने से नाराजगी
ग्रामीणों तथा महिलाओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी तथा सांसद गीता कोडा़ को कमल फूल निशान पर वोट डालने की अपील किया.सांसद हमेशा आपके एक बुलावे पर आपके बीच मौजूद रहती है. आसानी से वह आप सभी से मिलती रहती है. सारंडा में अन्य विकास कार्यों को करने की जिम्मेदारी झारखंड सरकार की थी जो नहीं कर पाई. आज सारंडा की तमाम खदाने बंद है, जिससे बेरोजगारी व पलायन चरम पर है. झारखण्ड सरकार ने सारे खदानों को बंद कर यह विकट स्थिति उत्पन्न कर रखा है. इसे भी पढ़ें : तेलंगाना">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-in-telangana-pm-modi-is-anti-reservation-he-wants-to-snatch-your-reservation/">तेलंगाना

में बोले राहुल गांधी, पीएम मोदी आरक्षण विरोधी, वह आपका आरक्षण छीनना चाहते हैं…
झारखण्ड की तमाम बाबू घाटों को बंद कर विकास कार्यों को अवरुद्ध कर रखा है. इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है. इसका प्रमाण आपके क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की गुणवत्ता से प्रतीत होता होगा. कई योजनाओं में तो ठेकेदार मजदूरों से मजदूरी करा उन्हें पैसा तक नहीं देता है. अब आप जनता को तय करना है कि आपके शोषक व दोस्त कौन हैं. इसे भी पढ़ें : तेलंगाना">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-in-telangana-pm-modi-is-anti-reservation-he-wants-to-snatch-your-reservation/">तेलंगाना

में बोले राहुल गांधी, पीएम मोदी आरक्षण विरोधी, वह आपका आरक्षण छीनना चाहते हैं…

नोवामुंडी : डीएवी गुवा के छात्रों ने मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Noamundi-DAV-Matdata.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में वरीय कक्षा के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्या उषा राय की अध्यक्षता में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम चलाया. स्थानीय लोगों से मतदान की अपील की. बच्चों ने बताया कि मतदान जागरूकता का विचार लोगों को मतदान के महत्व को समझने में मदद करना है. मतदाताओं के लिए अपनी सरकार को नियंत्रित करने के लिए मतदान एक महत्वपूर्ण तरीका है. इसे भी पढ़ें : मथुरा">https://lagatar.in/mathura-prasad-mahato-and-chandraprakash-chaudhary-will-file-nomination-on-monday/">मथुरा

प्रसाद महतो व चंद्र प्रकाश चौधरी सोमवार को गिरिडीह से करेंगे नामांकन
स्कूल प्राचार्या उषा राय ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का अभिन्न अंग है और लोगों के लिए अपनी बात रखना जरूरी है. सभी को वोट देने का अधिकार है, जिसका अर्थ है कि सभी भारतीय अपनी पसंद के प्रधान मंत्री के लिए वोट कर सकते हैं. मतदान अपनी सरकार के साथ अधिक नागरिक रूप से जुड़ने का एक तरीका है.मौके पर शिक्षक योगेन्द्र त्रिपाठी, बीजी सिंह व अन्य शिक्षकों के साथ बच्चों की सहभागिता कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर देखी गई. इसे भी पढ़ें : जयराम">https://lagatar.in/jayaram-may-be-arrested-nomination-may-even-be-canceled/">जयराम

हो सकते हैं गिरफ्तार, कहीं नामांकन भी न हो जाए रद्द

नोवामुंडी : टीबी की बीमारी से तंग आकर युवती ने लगाई फांसी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/SUICIDE-LOGO-2.jpg"

alt="" width="600" height="270" /> Noamundi (Sandip Kumar Prasad) : टीवी बीमारी से तंग आकर जगन्नाथपुर के डुमरिया करंजिया गांव निवासी 19 वर्षीय जयंती पिंगुवा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार शनिवार की रात जयंती पिंगुवा अपने परिजनों के लिए खाना और सब्जी बनाई. खाना बनाने के बाद वह घर से बाहर निकल गई. उसके बाद रातभर अपने घर वापस नहीं आई. सुबह जब गांव के लोग शौच के लिए खेत की ओर जाने लगे तो गांव के पास ही एक पेड़ में जयंती पिंगुवा को फांसी के फंदे से लटका पाया गया. इसे भी पढ़ें : मथुरा">https://lagatar.in/mathura-prasad-mahato-and-chandraprakash-chaudhary-will-file-nomination-on-monday/">मथुरा

प्रसाद महतो व चंद्र प्रकाश चौधरी सोमवार को गिरिडीह से करेंगे नामांकन
घटना की सूचना परिजनों को दिया गया. परिजन घटनास्थल पर आकर जयंती पिंगुवा को फांसी से उतारा गया.तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और रविवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.इस दौरान परिजनों ने बताया कि दो-तीन साल से जयंती पिंगुवा टीवी बीमारी से ग्रस्त थी. दवा खाने के बावजूद भी वह ठीक नहीं हो रही थी. बीमारी से तंग आकर फांसी लगा ली है. वह फांसी अपने दुपट्टा से ही लगायी है. इसे भी पढ़ें : मथुरा">https://lagatar.in/mathura-prasad-mahato-and-chandraprakash-chaudhary-will-file-nomination-on-monday/">मथुरा

प्रसाद महतो व चंद्र प्रकाश चौधरी सोमवार को गिरिडीह से करेंगे नामांकन

सिंहभूम संसदीय सीट पर भाजपा और झामुमो में कांटे की टक्कर

  • सरायकेला व चक्रधरपुर विधान सभा में भाजपा आगे
  • जगन्नाथपुर व मनोहरपुर में नजदीकी मुकाबला
Kiriburu (Shailesh Singh) : सिंहभूम संसदीय सीट अन्तर्गत सरायकेला और चकरधरपुर विधानसभा में भाजपा काफी मजबूत स्थिति में नज़र आ रही है, वहीं जगन्नाथपुर विधानसभा में मंत्री दीपक बिरुआ के प्रभारी होने का लाभ जोबा मांझी को मिलता दिख रहा है. चाईबासा विधानसभा में दीपक बिरुआ ने अपना दमखम लगा दिया है. चूंकि दीपक बिरुआ खुद चाईबासा विधानसभा से विधायक हैं और चंपई सोरेन की सरकार में मंत्री भी हैं, इसलिए विधायक अपनी पूरी ताकत झोंक कर जोबा मांझी को जिताने में लगे हैं. इसे भी पढ़ें : तेलंगाना">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-in-telangana-pm-modi-is-anti-reservation-he-wants-to-snatch-your-reservation/">तेलंगाना

में बोले राहुल गांधी, पीएम मोदी आरक्षण विरोधी, वह आपका आरक्षण छीनना चाहते हैं…
विधायक निरल पूर्ति अपने विधानसभा क्षेत्र में किसी भी तरह से भाजपा को आगे बढ़ने नहीं देना चाहते हैं, क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा से सीधे तौर पर निरल पूर्ति की राजनीतिक लड़ाई है. एक बार मधु कोड़ा को निरल पूर्ति हरा चुके हैं. मधु कोड़ा मझगांव विधानसभा को अपने चुनावी एजेंडे में रखते हैं. जगन्नाथपुर विधानसभा में जेएमएम के जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सोरेन, पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा और वर्तमान विधायक सोना राम सिंकु के तिकड़मी चाल में भाजपा प्रत्याशी अपने ही गृह क्षेत्र में फंसती नजर आ रही हैं. इसे भी पढ़ें : कार्ल">https://lagatar.in/karl-marxs-ideas-are-still-relevant-today-ajay-singh/">कार्ल

मार्क्स के विचार आज भी हैं प्रासंगिकः अजय सिंह
मनोहरपुर विधान सभा क्षेत्र में अपनी परंपरागत वोट आदिवासी, ईसाई और मुस्लिम को समेटे रखने का पूरा प्रयास कर रही हैं. अभी एक सप्ताह मतदान में बाकी है, इसलिए जनता कभी भी किसी तरफ करवट बदल सकती है. चुनाव पूर्व आखिरी 4-5 दिन बड़ा खेल होता है. चाईबासा और मझगांव में भाजपा काफी कमजोर दिख रही है. चक्रधरपुर और सरायकेला विधानसभा में भाजपा काफी मजबूत नजर आ रही है. जगन्नाथपुर और मनोहरपुर में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी के बीच कांटे का संघर्ष बताया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : तेलंगाना">https://lagatar.in/rahul-gandhi-said-in-telangana-pm-modi-is-anti-reservation-he-wants-to-snatch-your-reservation/">तेलंगाना

में बोले राहुल गांधी, पीएम मोदी आरक्षण विरोधी, वह आपका आरक्षण छीनना चाहते हैं…
सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में भाजपा सबसे अधिक मजबूत सरायकेला विधानसभा के गम्हरिया और आदित्यपुर में है. सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन विधायक हैं. इनकी प्रतिष्ठा दांव पर होगी. सिंहभूम संसदीय सीट पर खडे़ 12 अन्य प्रत्याशियों की सक्रियता पर सबकी नजर है. साफ है कि इनमें से कोई भी दूसरे स्थान तक भी नहीं पहुंच सकता है, लेकिन इन्हें प्राप्त होने वाला वोट किस प्रत्याशी को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचायेगा वह देखना होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही