Search

चाईबासा : मधु बाजार में जलापूर्ति योजना का पाइप लाइन नहीं बिछने से लोगों में नाराजगी

Chaibasa (Sukesh Kumar) : नई शहरी जलापूर्ति योजना के तहत अभी तक चाईबासा के मधु बाजार (वार्ड संख्या 14) के कुछ मार्गो में पाइपलाइन नहीं बिछाए जाने को लेकर मोहल्ले वासियों में नाराजगी है. इस मामले को लेकर बुधवार को मधु बाजार वार्ड संख्या 14 के वार्डवासियों ने जिले के उपायुक्त को संयुक्त रूप से हस्ताक्षर युक्त पत्र लिखकर वार्ड में पाइप लाइन बिछाए जाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inter-teachers-and-non-teaching-staff-demanded-adjustment-from-the-governor/">जमशेदपुर

: इंटर शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने राज्यपाल से समायोजित करने की मांग की

पेयजल को लेकर मचा हाहाकार 

पत्र में उल्लेख किया गया कि नई शहरी जलापूर्ति योजना के तहत पूर्व में जो पाइपलाइन शहर में बिछाई गई है. उसमें मधु बाजार वार्ड संख्या 14 टाउन क्लब चौक के समीप जगदीश लेथ वर्क्स से जनता निवास मार्ग में पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है. साथ ही दुर्गा मंदिर चौक से रामू होटल चौक तक भी मोहल्ले वासी पेयजल से वंचित है. पेयजल को लेकर लोगों में हाहाकार मचा हुआ है. सभी मोहल्ले वासियों ने उपायुक्त से उक्त मार्ग में पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन बिछाए जाने की मांग की है. पत्र में मुख्य रूप से सुनीता विश्वकर्मा, अधिवक्ता आदित्य विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, सुबोध विश्वकर्मा, सरिता पोद्दार, आदित्य विक्रम शारडा, श्याम कुमार पाण्डेय, साधना पोद्दार ,आशीष खिरवाल,प्रताप विश्वकर्मा, दिना ठाकुर, रानी पासवान समेत 80 लोगों ने हस्ताक्षर किया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-inter-teachers-and-non-teaching-staff-demanded-adjustment-from-the-governor/">जमशेदपुर

: इंटर शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने राज्यपाल से समायोजित करने की मांग की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//