Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा: मकान खाली कराने का विवाद पहुंचा थाना, पहले मकान मालिक अब किरायेदार ने मारपीट-छेड़खानी का केस किया

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : तांबो चौक स्थित रवि मिश्रा ने किरायेदार मो शौकत नदाफ के खिलाफ कुछ दिन पूर्व उसकी बेटी के साथ मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज मुफ्फसिल थाना में कराया था. वहीं शुक्रवार को किरायेदार हसमुख खातून (35) (पति मो शौकत नदाफ) ने थाना में अपने मकान मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट कर जख्मी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने मकान मालिक रवि मिश्रा, उनके बेटे संजय मिश्रा तथा बेटी संजू मिश्रा को आरोपी बनाया है.

दस साल से तांबो चौक पर किराये की दुकान में कर रही करोबार

हसमुख खातून ने आवेदन में पुलिस को बताया है कि तांबो चौक स्थित रवि मिश्रा के मकान किराए पर लेकर करीब 10 वर्षों से अधिक समय से जूता-चप्पल आदि का बिजनेस कर रही है. उक्त मकान में ही परिवार के साथ करीब 10 वर्षों से अधिक समय से रह रही है. दुकान मालिक ने कुछ माह से दुकान व घर खाली करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है. 27 मार्च 2021 से सदर अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में 107 का मामला लंबित है. 24 अगस्त 2021 की संध्या करीब 4 बजे वह दुकान गयी तो दुकान में ताला बंद पाया. पास खड़े बेटे मो समीर से पूछने पर बताया कि मकान मालिक के बेटे संजय मिश्रा ने ताला लगाया है. इसके बाद दुकान का ताला तोड़कर अंदर गयी और पंखे को बंद कर दिया. इसी दौरान मकान मालिक रवि मिश्रा, उनके बेटे संजय और बेटी संजू मिश्रा वहां गयी और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. रवि और संजय ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की.

पुलिस दोनों पक्षों का मामला देख जांच में जुटी

इधर, पुलिस दोनों पक्षों के मामलों को संज्ञान में लेकर जांच करने में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक पहले मकान मालिक ने किरायेदार के खिलाफ जबरन घर का कब्जा तथा मकान मालिक की बेटी के साथ छेड़छाड़ करने को लेकर थाना में मामला दर्ज कराया है. जिसके बाद शुक्रवार को किरायेदार ने मकान मालिक के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला दर्ज कराया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही