Search

 
 
 

चाईबासा : ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया रोधी सामानों का किया गया वितरण

 
Chaibasa (Ramendra kumar sinha) : सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में मलेरिया को लेकर जागरूकता अभियान जोरों पर है. इस अभियान के तहत ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के लिए आसपास जगह को साफ रखने, जलजमाव रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है. ग्रामीणों के घर में उनके आसपास के क्षेत्रों में दवाओं का भी छिड़काव किया जा रहा है. इस कार्य में प्रखंड के एमपीडब्ल्यू सहिया और दवाओं का छिड़काव करने वाले मलेरिया वर्कर सभी एक साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं. इसी क्रम में सदर प्रखंड के प्रभारी शिवचरण हंसदा की उपस्थिति में बरकेला पंचायत में भूता, चेतन, सीका,लतार, सीका आदि गांव में मच्छर जनित रोग से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव किया गया. जबकि भूता गांव में ग्रामीणों के बीच दवाओं के साथ-साथ अन्य सामग्रियों का भी वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-naxalites-do-posterity-in-sonua-oppose-setting-up-of-crpf-camp/">चाईबासा

: नक्सलियों ने सोनुआ में की पोस्टरबाजी, सीआरपीएफ कैम्प लगाने का किया विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही