Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : दृष्टि दोष से ग्रसित 39 बच्चों में चश्मा का वितरण

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला अंधापन नियंत्रण समिति पश्चिमी सिंहभूम के सौजन्य से स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय रांची से प्राप्त विजन स्प्रिंग कंपनी का चश्मा जरूरतमंदों के बीच वितरित किया गया. चाईबासा प्रखंड संकुल संसाधन केंद्र में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम के तहत 13 विद्यालय के दृष्टि दोष जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को कुल 39 चश्मा प्रदान किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह सचिव जिला अंधापन नियंत्रण समिति पश्चिमी सिंहभूम के डॉ जगदीश प्रसाद के हाथों सभी को चश्मा वितरित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-507-candidates-selected-in-the-mega-placement-drive-organized-in-employment-exchange/">जमशेदपुर

: नियोजनालय में आयोजित मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में 507 उम्मीदवार चयनित
चश्मा वितरण कार्यक्रम में सदर अस्पताल, चाईबासा के ऑप्थाल्मिक पदाधिकारी डॉ मनोज सिंह मुंडा के अलावे प्रखंड संकुल संसाधन केंद्र सदर के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी पार्थ सारथी रॉय, विशेष शिक्षक अखिलेश कुमार पाल, प्रतिमा कालुंडिया, प्रखंड साधन सेवी पूनम कुजुर, सोनाली सिन्हा, हेमंत सिंकु, संकुल साधन सेवी रूही अख्तर एवं कंप्यूटर ऑपरेटर कुणाल गौतम व मिनिमय डे आदि उपस्थिति थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही