Search

 
 
 

चाईबासा : जिला कांग्रेस ने सरहुल और रामनवमी पर सरकार से शोभायात्रा निकलने की मांगी अनुमति

 
Chaibasa : जिले के कांग्रेसियों ने शुक्रवार को कांग्रेस भवन में सरहुल व रामनवमी को लेकर बैठक कर झारखंड सरकार से मांग की कि रामनवमी और सरहुल पर शोभायात्रा निकलने की अनुमति दी जाये.. जिला बीस सूत्री सदस्य सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय ने कहा कि दो वर्षों से कोविड-19 के कारण आस्था का पर्व सरहुल और रामनवमी में शोभायात्रा नहीं निकाली गयी थी. वर्तमान में कोविड-19 लगभग खत्म हो चुकी है. अन्य प्रदेशों में यह महापर्व बड़े ही उमंग और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. झारखंड में अभी स्थिति स्पष्ट नहीं होने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-universitys-nss-unit-is-not-getting-funds/">चाईबासा

: कोल्हान विवि के एनएसएस यूनिट को नहीं मिल रहा फंड

स्पष्ट आदेश दे सरकार

सरहुल और रामनवमी मनाने के लिए स्पष्ट आदेश नहीं मिलने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है. कांग्रेसियों ने राज्य सरकार से मांग की है कि इस विषय पर समाज हित में इसपर अति शीघ्र संज्ञान लेते हुए जल्द से जल्द पर्व मनाने के लिए आदेश निर्गत किया जाये. इससे लोगों का राज्य सरकार के प्रति विश्वास बढ़ेगा.

बैठक में ये थे मौजूद

बैठक में  जिला बीस सूत्री सदस्य सांसद प्रतिनिधि त्रिशानु राय, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष चंद्रशेखर दास, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रितम बांकिरा, सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मो. सलीम, प्रखंड अध्यक्ष ईस्माईल सिंह दास, विजय सिंह सामड, आकाश कांडेयांग, सिकुर गोप, संतोष सिन्हा, संजय बारजो, सेवेस्टियन डाडेल, बादुला हेस्सा, सीदीयू होनहागा, अमर सिंह हेस्सा, मनोज कुमार महतो, मांझीराम जोनको, केरसे सोय, कार्यालय सचिव सुशील कुमार दास, कार्तिक बोस आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-kolhan-university-will-now-reinstate-security-personnel-in-colleges-preparations-begin/">चाईबासा

: कोल्हान विवि करेगा अब कॉलेजों में सुरक्षा कर्मी की बहाली, तैयारी शुरू
[wpdiscuz-feedback id="hrlucgg9rd" question="Please leave a feedback on this" opened="0"][/wpdiscuz-feedback]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही