Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जिला क्रिकेट संघ प्रबंधन समिति की बैठक 17 को

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के प्रबंधन समिति की बैठक रविवार 17 जुलाई को स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम के एसआर रूंगटा पैविलियन में होगी. जिला क्रिकेट संघ के महासचिव द्वारा शाम चार बजे से आहूत इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि सत्र 2023-24 की इस पहली बैठक में निर्धारित एजेंडे के तहत सबसे पहले पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की जाएगी. तत्पश्चात वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंकेक्षित आय-व्यय के लेखा जोखा को अनुमोदित किया जाएगा. जिला क्रिकेट संघ द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तावित बजट एवं आगामी क्रिकेट सत्र के लिए संभावित कैलेंडर पर भी चर्चा कर अंतिम निर्णय लिए जाएंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-workshop-organized-under-swachhta-hi-seva-fortnight/">चाईबासा

: ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा के तहत कार्यशाला आयोजित

बैठक में यह लोग रहेंगे उपस्थित

रविवार को आयोजित होने वाली बैठक में अध्यक्ष-मुकुंद रुंगटा के अलावे तीनों उपाध्यक्ष क्रमशः बनवारी लाल नेवटिया, डॉ विजय कुमार एवं सुशील कुमार सिंघानिया, महासचिव-असीम कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष-सुप्रियो फौजदार, तीनों संयुक्त सचिव- अनूप बर्मन, फैज अहमद एवं ओम प्रकाश गुप्ता, सहाय उपस्थित रहेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही