Search

 
 
 

चाईबासा : डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप 19-20 अगस्त को, जुटेंगे जिले भर से खिलाड़ी

 
Chaibasa (Ramendra kumar sinha) : स्पोर्टस कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट कराटे चैंपियनशिप का आयोजन 19 एवं 20 अगस्त को होगा. यह प्रतियोगिता जेकेएआई चाईबासा ब्रांच के मुख्य कराटे प्रशिक्षण केंद्र संत जेवियर कल्याण केंद्र के कम्युनिटी हॉल आयोजित होगी. इस चैंपियनशिप में स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहभूम से मान्यता प्राप्त संस्थाएं ही भाग लेगी. यह संस्था वेस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है. इस चैंपियनशिप में जिले भर के लगभग 150 से लेकर 200 कराटेकारों के भाग लेने की संभावनाएं हैं. इसमें सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर कराटेकारों के लिए काता और कुमीते का इवेंट रखा गया है. इस चैंपियनशिप में आठ वर्ष के नीचे से लेकर 18 वर्ष तक के ऊपर तक के बालक-बालिका एवं पुरुष-महिला वर्ग के कराटेकार भाग लेंगे. यह जानकारी स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहभूम के अध्यक्ष सेंसाई पंकज कुमार सिंह एवं महासचिव नरेश हेस्सा ने दी. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-hirjihating-karonkunj-anganwadi-centers-sahiyas-election-canceled/">नोवामुंडी

: हिरजीहाटिंग कारोंकुंज आंगनबाड़ी केंद्र की साहिया का चुनाव रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही