Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जिला स्तरीय दिव्यांगता जांच शिविर 26 जून से

Advertisement
Advertisement
Chaibasa(Ramendra kumar Sinha) : श्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत पात्रताधारित दिव्यांग जनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा यूडीआईडी उपलब्ध कराने के लिए 26 जून से जांच शिविर आयोजित होगी, शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगेगा. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार सिविर का आयोजन किया जा रहा है. 26 जून-2023 को टोंटो, 28 जून को खूंटपानी, एक जुलाई को कुमारडुंगी, तीन जुलाई को चक्रधरपुर, चार जुलाई को बंदगांव, पांच जुलाई को सोनुआ, आठ जुलाई को तांतनगर, 11 जुलाई को जगन्नाथपुर, 12 जुलाई को मंझगांव, 13 जुलाई को गोईलकेरा, 14 जुलाई को सदर अस्पताल चाईबासा-नेत्र विभाग, 15 जुलाई को मंझारी, 18 जुलाई को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र-नोआमुंडी एवं 20 जुलाई को झींकपानी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में दिव्यांगता जांच शिविर का आयोजन निर्धारित किया गया है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-phd-entrance-exam-of-womens-university-jwret-on-sunday/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी की पीएचडी प्रवेश परीक्षा–जेडब्ल्यूआरईटी रविवार को
कैंप के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा महिला पर्यवेक्षिका को अपने क्षेत्र अंतर्गत लाभुकों की सूची कैंप आयोजन के पूर्व तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है. विशेषकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र से छूटे हुए दिवांगों को सूचित किया गया है कि कैंप में आने वाले लाभुक अपने साथ फुल साइज फोटो या आधार कार्ड सहित संबंधी कागजात लेकर उपस्थित हो. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-phd-entrance-exam-of-womens-university-jwret-on-sunday/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी की पीएचडी प्रवेश परीक्षा–जेडब्ल्यूआरईटी रविवार को
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही