Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : महिला कॉलेज में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

Chaibasa (Sukesh Kumar) : महिला कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा रविवार को जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम एवं कोल्हान विश्वविद्यालय स्तरीय युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का थीम वसुधैव कुटुम्बकम या `वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर` रहा, जिसमें जिले भर के सभी प्रखंडों से युवाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि आईएएस ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर युवा खुद को सशक्त, जागरूक और शिक्षित बनाए. युवाओं को कानून, सरकार की नीतियों, कौशल विकास, स्वास्थ्य, कर्तव्यों का पालन करते हुए और जीवन कौशल के प्रति जागरूक होकर स्वरोजगार की ओर बढ़ना होगा. कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ जयंत शेखर ने युवाओं से कहा कि पढ़ाई के साथ ही हमें व्यवहारिक ज्ञान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी हम प्रत्येक फील्ड में कारगर साबित हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cousin-had-conspired-to-kill-deepak-sent-four-shooters-from-ara/">जमशेदपुर

: फुफेरे भाई ने रची थी दीपक की हत्या की साजिश, आरा से भेजे थे चार शूटर

युवाओं की भूमिका पर हुई चर्चाhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/WOMENS-COLLEGE-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

जी 20 के महत्व पर आधारित प्रथम सत्र पंकज कुमार द्वारा लिया गया. उन्होंने कहा भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलना गर्व का विषय है. जी 20 समिट हर साल की जाती है, जिसमें सभी 20 देश सामाजिक आर्थिक विषयों पर चर्चा करते हैं. साथ ही डॉ हरीश द्वारा जी 20 के अंतर्गत वाई 20 यूथ समिट पर युवाओं की भूमिका पर चर्चा की. द्वितीय सत्र में महिला कॉलेज के प्रो बबिता कुमारी ने बताया कि वर्ष 2023 को भारत सरकार द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ घोषित किया गया है. इसका उद्देश्य बदलती जलवायु परिस्थितियों में मोटे अनाज के पोषण और स्वास्थ्य लाभ और इसकी खेती के लिए उपयुक्तता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. भीमसेन पिंगुवा द्वारा मिशन लाइफ से संबंधित पर्यावरण के लिए जीवन शैली विषय पर जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jail-court-organized-in-mandal-jail/">चाईबासा

: मंडल कारा में जेल अदालत आयोजित

युवा क्लबों के बीच खेल सामग्री वितरित

कार्यक्रम में युवाओं को खेल के प्रति मोटिवेट करने के लिए युवा क्लबों के बीच खेल सामग्री का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम में महिला कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई. मौके पर महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ प्रीतिबाला सिन्हा, डॉ दारा सिंह गुप्ता, डॉ अर्पित सुमन टोप्पो, दीपेंद्र प्रसाद साहू, मो मुबारक करीम हासमी, जनप्रकाश संस्थान के निदेशक रामनाथ मिश्र एवं कोल्हान विश्वविद्यालय के तीन जिले से आए अध्यापकगण और जिले के 18 प्रखंडों से आए युवा मंडल के सदस्यगण, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकगण, महिला कॉलेज, टाटा कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज, जिला स्कूल एवं अन्य संस्थान के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही