Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार-सह-सम्मान समारोह आयोजित

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को टाटा कॉलेज ऑडिटोरियम में हुआ. इसमें राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित आठ विद्यालयों तथा जिला स्तर से सम्मानित 30 विद्यालयों एवं 98 पांच् स्टार रेटिंग विद्यालयों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में महिला बाल विकास मंत्री झारखंड सरकार जोबा मांझी, विधायक दीपक बिरुवा समेत अन्य लोग मौजूद रहे. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के द्वारा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार पाने वाले विद्यालय के प्राचार्य को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jhinkpani-block-councilor-john-miran-munda-arrested-for-rape/">चाईबासा

: झींकपानी प्रखंड के पार्षद जॉन मिरन मुंडा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
[caption id="attachment_363144" align="aligncenter" width="549"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chaibasa-samman-1.jpeg"

alt="" width="549" height="366" /> राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित 30 विद्यालयों के प्रधान शिक्षक और मंत्री जोबा मांझी[/caption]

मंत्री ने बच्चों को बताया कल के भविष्य

मंत्री जोबा मांझी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहां की यह सम्मान समारोह एक बड़ी उपलब्धि है. आपके अच्छे प्रदर्शन से यह सम्मान मिला है. इसके लिए हम सभी को गर्व करना चाहिए. हमारे बच्चे कल के भविष्य हैं, इन्हीं पर आने वाला भविष्य निर्भर है. उन्होंने बच्चों को कहा कि धैर्य व ईमानदारी के साथ पढ़ाई को निरंतर जारी रखें. समारोह के दौरान खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मनित किया गया. मंत्री जोबा मांझी ने कहा जीवन में स्वस्थ रहने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद का भी बहुत महत्व है. उन्होंने शिक्षकों की भी सराहना की और उन्हे बधाई दी. इस मौके पर सदर विधायक दीपक बिरुवा, उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी , जिला शिक्षा पदाधिकारी नीरजा कूजूर, जिला शिक्षा अधीक्षक अनिल कुमार चौधरी समेत अन्य व्यक्ति मौजूद थे। इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vikas-dodrajka-honored-with-samaj-gaurav-samman/">चाईबासा

: समाज गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विकास दोदराजका

राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मनित होने वाले स्कूल

मीडिल स्कूल देवगांव चक्रधरपुर , यूपीजी मीडिल स्कूल कमारबेडा मनोहरपुर,, प्राथमिक विद्यालस सिमबंदा सोनुवा उत्क्रमित मीडिल स्कूल दोदारी मनोहरपुर, नगर पालिका बांग्ला मवि चाईबासा, कस्तुरबा गांघी बालिका आवासीय विद्यालय नोवामुंडी, कस्तुरबा गांघी बालिका आवासीय विद्यालय कस्तुरबा गांघी बालिका आवासीय विद्यालय जगन्नाथपुर को राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही