Search

 
 
 

चाईबासा : खरीफ फसल पर जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

 
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : आत्मा कार्यालय स्थित सभागार में कृषि पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस आयोजन में जिला कृषि पदाधिकारी काली पद महतो ने कहा कि कृषक साल भर खेती करें. इसके लिए सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजना के तहत उन्हें सहायता दी जाएगी. इस मौके पर उन्होंने सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई. खासकर कम समय में अच्छे उत्पादन को लेकर धान की तैयारी में प्रभैद 7029 के बारे में बताया और कहा कि इसकी खेती से कृषक को अच्छा फायदा होगा. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-congress-remembers-pandit-jawaharlal-nehru-on-his-death-anniversary/">मुसाबनी

: कांग्रेस ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुण्यतिथि पर किया याद

मत्स्य पालन से जुड़े विभिन्न योजनाओं के बारे में दी जानकारी

इस मौके पर उन्हें विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी दी गई. जिला मत्स्य पदाधिकारी जयंत रंजन ने मत्स्य पालन से जुड़े विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकरी दी. उन्होंने प्रखंडों से आए बीटीएमएटीएम को इसके प्रचार-प्रसार को लेकर जानकारी दी. इस कार्यशाला में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी आदि ने भी अपनी बातों को रखा. कार्यक्रम का संचालन सहायक कृषि पदाधिकारी ने किया. इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए एटीएम, बीटीएम सहित कृषि विभाग से जुड़े अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही