Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : जिला खनन विभाग ने लक्ष्य से अधिक की राजस्व की वसूली

Chaibasa ( Ramendra Kumar Sinha) : वित्तीय वर्ष 2022-23 में टास्क फोर्स के द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के कुल 87 मामलों में 106 वाहनों को जब्त कर 41 प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसके साथ ही 7.53 लाख रुपये बतौर जुर्माना की राशि की वसूली गई है. वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए विभाग द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य कुल 3040 करोड़ रुपये के विरुद्ध जिला खनन कार्यालय द्वारा 3565.58 करोड़ रुपये की वसूली की गई है, जो कि वित्तीय वर्ष 2021-22 से 802 करोड़ रुपये अधिक है. जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक ने यह जानकारी दी. गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय स्थित सभागार में जिला उपायुक्त के निर्देश पर अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cyber-thugs-stole-40-thousand-rupees-from-the-account-of-the-court-worker/">चाईबासा

: साइबर ठगों ने न्यायालयकर्मी के खाते से उड़ाए 40 हजार रुपए

विभागों को समन्वय स्थापित कर काम करने का निर्देश

उस संबंध में जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले के खनिज ट्रस्ट फंड में कुल 502 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है तथा जिला अंतर्गत कुल 07 बालू घाटों के एमडीओ के चयन हेतु ई-निविदा प्रकाशित की गयी है. चयन के बाद झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड द्वारा उक्त बालूघाटों के संचालन के लिये आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान अपर उपायुक्त के द्वारा खनिजों के अवैध खनन, भंडारण, परिवहन तथा वैध खनन से संबंधित जल एवं वायु प्रदूषण की रोकथाम एवं इस पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु सभी संबंधित विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से कार्रवाई करने के लिए सूचित किया गया है. इस बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी के राजहंस, जिला खनन पदाधिकारी के निशांत अभिषेक, सदर चाईबासा, पोड़ाहाट-चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर के अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही