Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला समीक्षा एवं योजना बैठक हुई संपन्न

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रान्त की दो दिवसीय प्रांत समीक्षा योजना बैठक 20-21 मई 2023 को चाईबासा स्थित पीजे सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन शनिवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कमलेश कुमार कमलेंदु, झारखंड प्रदेश के प्रदेश मंत्री सोमनाथ भगत एवं प्रदेश संगठन मंत्री राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन में माता सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चीत्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-the-main-gate-of-the-rail-parking-was-straightened-by-tying-it-with-a-rope/">मनोहरपुर

: रेल पार्किंग के मेन गेट को रस्सी से बांध कर किया सीधा

विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई

बैठक में बीते वर्ष में जो कार्यक्रम व जितनी भी गतिविधियां हुई उस पर चर्चा की गई. प्रदेश संगठन मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि परिषद में शिक्षा कार्य और आगामी कार्य योजना के लिए तथा संगठन के विस्तार हेतु प्रदेश की समीक्षा -योजना बैठक महत्वपूर्ण है. वर्तमान में 6500 से ज्यादा इकाई एवं 34 लाख से भी अधिक कार्यकर्ता वर्तमान में अभाविप से जुड़कर राष्ट्रहित एवं छात्रहित के प्रति अग्रसर है. नई शिक्षा नीति 2020 , जिसमें सभी विश्विद्यालयों में नए पाठ्यक्रम तैयार होने है, पहले के पाठयक्रम की अपेक्षा बीते काल के सभी महत्वपूर्ण व वर्तमान तथा भविष्य से संबंधित हर वह आवश्यक बिंदु, विषय, तत्व जो कि पहले के पाठयक्रम में नहीं होते थे, वह सभी नए पाठ्यक्रम में संलग्न करने का प्रयास किया गया है. बैठक में अतिरिक्त सत्रों शैक्षणिक मुद्दे पर आन्दोलन, सामाजिक विषयों पर आन्दोलन , महाविद्यालय अथवा विश्वविद्यालय में शैक्षणिक समस्याओं को लेकर प्राचार्य, कुलपति अथवा परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपना अथवा बड़े विषयों को लेकर धरना प्रदर्शन, आंदोलन करने जैसे बिंदुओं पर चर्चा की गई. इसके अतिरिक्त पर्यावरण संतुलन बनाए रखने एवं स्वच्छ वायु मिले इसके लिए प्रतिवर्ष पौधरोपण एवं संरक्षण अभियान को पर्यावरण दिवस के पूर्व से शुरू कर उस दिन विशेष लक्ष्य के साथ पूरा करने पर जोर दिया गया. इसे भी पढ़ें :तीन">https://lagatar.in/foreign-investors-put-30945-crores-in-the-indian-stock-market-in-may/">तीन

माह से विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में भरोसा कायम, मई में अबतक 30,945 करोड़ डाले

ये थे उपस्थित

बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य सह राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. पंकज कुमार , अखिल भारतीय जनजातीय छात्र कार्य सह प्रमुख प्रमोद रावत , प्रदेश सह मंत्री, विश्वविद्यालय प्रमुख, विभाग संयोजक, विभाग संगठन मंत्री, जिला संगठन मंत्री, विस्तारक, जिला संयोजक सहित प्रान्त के सभी प्रमुख कार्यकर्ता बैठक उपस्थित हुए थे. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dead-body-of-a-person-recovered-from-kupon-river-near-tukda-village/">चाकुलिया

: टुकदा गांव के पास कूपन नदी से एक व्यक्ति की लाश बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही