Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : कुष्ठ रोगियों की खोज के लिए जिला संचालन समिति की बैठक

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर की अध्यक्षता में जिला अंतर्गत आगामी 15 जून से 28 जून तक संचालित होने वाले कुष्ठ रोगियों की खोज अभियान के सफल संचालन हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में बताया गया कि निर्धारित तिथि के दौरान 1718 गांव में अभियान संचालन को लेकर गठित 2346 टीम के द्वारा घर-घर जाकर कुष्ठ रोग से संबंधी पूर्ण शारीरिक जांच की जाएगी. इस दौरान संदेहास्पद मरीजों को चिन्हित कर सामुदायिक हेल्थ सेंटर में शत-प्रतिशत जांच किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-electricity-supply-will-be-interrupted-for-6-hours-on-june-9-from-barajudi-feeder/">घाटशिला

: बड़ाजुड़ी फीडर से 9 जून को 6 घंटे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

460 सुपरवाइजर दल का किया है गठन

अभियान के तहत सर्वे दल द्वारा गांव सहित जिले में मौजूद सभी विद्यालयों में भी कुष्ठ रोग खोज अभियान संचालित किया जाएगा. बैठक में अभियान संचालन को लेकर सहिया, एएनएम व पुरुष अभिकर्ता को शारीरिक जांच हेतु सभी आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया गया है. अभियान के नियमित अनुश्रवण के लिए 460 सुपरवाइजर दल का भी गठन किया गया है. उक्त बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जगदीश प्रसाद, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. भारती मिंज, जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील सहित अन्य उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही