Search

 
 
 

Chaibasa  : अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

 
Chaibasa (Sukesh kumar) :  जगन्नाथपुर में आयोजित विधानसभा स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम में रविवार को झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक सोनाराम सिंकू शामिल हुए. जगन्नाथपुर से वापसी के क्रम में मंत्री इरफान अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं विधायक सोनाराम सिंकू ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चाईबासा परिसदन में एक महत्वपूर्ण मुलाकात हुई. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-selection-wrong-site-for-tribal-culture-and-art-center-building/">Chandil

: आदिवासी संस्कृति एवं कला केंद्र भवन के गलत स्थल का चयन
इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष जहांगीर आलम ने जिला के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों की दयनीय हालत के लिए मंत्री को ज्ञापन सौंपा. मालूम हो कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के ज्यादातर अस्पतालों में चिकित्सकों, दवाओं और अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. मंत्री ने जल्द ही इन आवश्यक जरूरतों को पूरा करवाने का भरोसा दिलाया. इस अवसर पर अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष तौहीद आलम, प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Chandil">https://lagatar.in/chandil-maa-kushmanda-the-fourth-form-of-goddess-durga-was-worshiped/">Chandil

: देवी दुर्गा के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की हुई पूजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही