Search

 
 
 

चाईबासा : महिला कॉलेज में यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा में गड़बड़ी, 24 अगस्त की परीक्षा का प्रश्नपत्र 23 को ही बांटा

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : महिला कॉलेज चाईबासा में बुधवार को यूजी सेमेस्टर वन की परीक्षा में फिर से एक बार भारी लापरवाही का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के अनुसार इस बार 24 अगस्त को होने वाली योगा विषय की परीक्षा का प्रश्न पत्र 23 अगस्त को परीक्षा केंद्र में बांट दिया गया. अंडरस्टैंडिंग इंडिया (यूआई) प्रश्न पत्र की जगह पर एक दिन बाद होने वाले परीक्षा का प्रश्न पत्र बांटा गया. इस वजह से पूरी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया. इस बार एक दिन पहले का प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों के बीच वितरण कर दिया गया. हालांकि आधा घंटा के बाद विद्यार्थियों द्वारा शिकायत करने पर आनन-फानन में योगा का प्रश्नपत्र वापस लेकर यूआई का प्रश्नपत्र दे दिया गया. महिला कॉलेज की परीक्षा नियंत्रक संगीता लकड़ा की लापरवाही लगातार सामने आ रही है. कॉलेज प्रभारी डॉ प्रीतिबला सिन्हा की मॉनिटरिंग सही नहीं होने पर इस तरह की स्थिति उत्पन्न हो रही है. मालूम हो कि पिछले कई दिनों से महिला कॉलेज चाईबासा में परीक्षा सिस्टम पूरी तरह से फेल है. इस मामले को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी ने कॉलेज प्रभारी को फटकार भी लगा चुके हैं. इसके बावजूद भी सुधार नहीं हो रहा है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-school-children-pray-for-the-successful-landing-of-chandrayaan-3/">गिरिडीह

: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए स्कूल के बच्चों ने की प्रार्थना

योगा विषय का प्रश्न पत्र बांटा, यूआई की थी परीक्षा

महिला कॉलेज के सेंटर में बुधवार को यूजी सेमेस्टर वन की अंडरस्टैंडिंग इंडिया (यूआई) विषय की परीक्षा थी, लेकिन कॉलेज ने एक दिन बाद को होने वाली परीक्षा योगा विषय के प्रश्नपत्र को बांट दिया. जब इसका विरोध विद्यार्थी करने लगे तो आनन-फानन में बदल दिया गया. गलती से गलत प्रश्न पत्र विद्यार्थियों तक पहुंचा : प्रभारी प्रिंसिपल महिला कॉलेज की प्रभारी प्रिंसिपल डॉ प्रीति बाला सिंह ने कहा कि गलती से गलत पेपर बांट दिया गया था. हालांकि उसे सुधार कर दोबारा सही प्रश्न पत्र विद्यार्थियों को दिया गया. यह सभी मामला रूम नंबर 13 का है. इस पर जांच की जा रही है. नियम के मुताबिक प्रत्येक परीक्षा शुरू होने के 40 मिनट पहले मेरे हस्ताक्षर से प्रश्नपत्र का सील खोला जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही