Search

 
 
 

चाईबासा : प्रमंडलीय आयुक्त ने कोल्हन विश्वविद्यालय के नए कुलपति के रूप में लिया पदभार

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने शुक्रवार को निवर्तमान कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गंगाधर पंडा से विश्वविद्यालय के नए प्रभारी कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया. मालूम हो कोल्हान विश्वविद्यालय के निवर्तमान कुलपति डॉ गंगाधर पंडा का कार्यकाल 27 मई को पूरा हो गया है. मौके पर प्रमंडलीय आयुक्त-सह-कुलपति कोल्हान विश्वविद्यालय मनोज कुमार ने कहा कि अपने कार्यकाल दौरान हमेशा छात्रहित को ध्यान में रखते हुए दायित्व का निर्वहन करुंगा. पदभार ग्रहण के उपरांत निवर्तमान कुलपति डॉ गंगाधर पंडा और प्रति कुलपति कामिनी कुमार का विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें प्रमंडलीय आयुक्त-सह-कुलपति कोल्हान विश्वविद्यालय के द्वारा डॉ गंगाधर पंडा और कामिनी कुमार को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/unlimited-possibilities-of-investment-in-jharkhand-center-should-cooperate-hemant-soren/">झारखंड

में निवेश की असीम संभावनाएं, केंद्र करे सहयोग : हेमंत सोरेन

कार्यों को प्राथमिकता के साथ ससमय पूर्ण करने का निर्देश

मौके पर मनोज कुमार ने कहा कि डॉ गंगाधर पंडा के कार्यकाल को विश्वविद्यालय सदैव याद रखेगा. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होना एक प्रक्रिया है. जिससे नौकरीपेश व्यक्ति को एक ना एक दिन गुजारना पड़ता है. कहा कि अब डॉ पंडा समाज के लिए और भी बेहतर तरीके से बिना किसी नियम और बंधन के कार्य कर सकते हैं. डॉ पंडा ज्ञान के अनंत सागर की तरह है. जिनसे हमसब ने सीखने का कार्य किया है. उन्होंने डॉ पंडा और कामिनी कुमार के स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की. प्रमंडलीय आयुक्त सह कुलपति ने विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारी, प्रोफेसर और शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के कार्यों को प्राथमिकता के साथ ससमय पूर्ण करगें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही