Search

 
 
 

चाईबासा : सदर अस्पताल के कुपोषण उपचार केंद्र में दिवाली का आयोजन

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार ‘दिवाली विथ माई भारत’ के अंतर्गत रविवार को सदर अस्पताल के कुपोषण उपचार केंद्र में दिवाली का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डॉ शिवचरण हांसदा ने कहा कि यह भारत सरकार की बहुत अच्छी पहल है और महिला कॉलेज, चाईबासा राष्ट्रीय सेवा योजना बहुत अच्छी तरह कार्य कर रही है. उन्होंने कुपोषण के कारण और उसके बचाव से भी अवगत कराया. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अर्पित सुमन टोप्पो ने कहा कि जिस तरह एक दीप अंधकार को दूर कर प्रकाश फैलाता है, राष्ट्रीय सेवा योजना को भी जागरूकता फैला कर प्रकाश फैलाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-arjun-baitha-will-contest-elections-from-gandey-on-azad-samaj-party-ticket/">गिरिडीह

: गांडेय से आजाद समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे अर्जुन बैठा
उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर तक दिवाली विथ माई भारत कार्यक्रम के तहत ट्रैफिक वॉलेंटियरिंग और सफाई अभियान कार्यक्रम भी चलाया जाएगा. वॉलेंटियर्स ने भी अपने सुखद अनुभव साझा किए और कहा कि एनएसएस में आकर उन्हें ऐसे कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल रहा है. यह एक सुखद अनुभूति है. इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के गिरिजानंद रत्नाकर, एनएसएस वॉलेंटियर और कुपोषण उपचार केंद्र के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही