Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : डीएलएसए का "मन का मिलन" पखवाड़ा कार्यक्रम 29 मई से

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में मध्यस्थता पर आधारित विशेष अभियान "मन का मिलन" पखवाड़ा का आयोजन 29 मई से 14 जून तक किया जाएगा. यह विशेष अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार विश्वनाथ शुक्ला के मार्गदर्शन और प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा. यह जानकारी प्राधिकार के सचिव राजीव कुमार सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत पूरे जिले में मध्यस्थता से संबंधित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर के माध्यम से आम लोगों को मध्यस्थता के द्वारा वादों को निष्पादित किए जाने तथा मध्यस्थता के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-on-the-13th-day-of-the-movement-the-displaced-committee-held-a-meeting-on-the-road/">मुसाबनी

: आंदोलन के 13वें दिन विस्थापित कमेटी ने सड़क पर की बैठक

वादों का निष्पादन दोनों पक्षों के रजामंदी पर आधारित होता है

उल्लेखनीय है कि मध्यस्थता एक सशक्त माध्यम है जिसमें वादों का निष्पादन किया जाना दोनों पक्षों की रजामंदी पर आधारित होता है, जिससे दोनों पक्ष सहमत रहते हैं. उन्होंने बताया कि मध्यस्थता के माध्यम से वादों के निष्पादन की यह अनूठी पहल है, जो आम जनमानस के लिए बेहद लाभकारी है. प्राधिकार द्वारा इसकी सफलता के लिए तैयारियां आरंभ कर दी गई है. उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि मध्यस्थता में भाग लेने वाले दोनों पक्षों के मुद्दों को पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाता है और दोनों पक्ष मिलकर विवाद का समाधान ढूंढते हैं. इसमें समय, धन और व्यक्तिगत संबंधों की भी रक्षा होती है. सचिव ने आम लोगों से इस विशेष अभियान का लाभ उठाने की अपील की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही