Search

 
 
 

चाईबासा : बच्चों से मजदूरी नहीं कराएं, स्कूल भेजकर पढ़ाएं, बेहतर इंसान बनाएं - रघुनाथ गोप

 

बारीसाई में विश्व बालश्रम निषेध दिवस मनाया गया

Chaibasa : झींकपानी प्रखंड के जोड़ापोखर पंचायत अंतर्गत बारीसाई में बुधवार को विश्व बालश्रम निषेध दिवस  मनाया गया. यह कार्यक्रम एस्पायर संस्था द्वारा आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पंचायत समिति सदस्य रघुनाथ गोप उपस्थित हुए. रघुनाथ गोप ने ग्रामीणों से कहा कि स्कूल जाने की उम्र में बच्चों से मजदूरी नहीं कराया जाए. उन्हें स्कूल भेज कर बेहतर इंसान बनाएं. कम उम्र में मजदूरी करने से उनकी सेहत पर बुरा असर पड़ता है. इसीलिए इन्हें स्कूल भेजें और शिक्षित बनाएं, ताकि ये हमारे गांव के साथ-साथ देश का भी नाम ऊंचा कर सकें.

कुप्रभाव की जानकारी ग्रामीणों को दी

इस अवसर पर एस्पायर संस्था की किरण गोप ने बाल मजदूरी एवं बाल विवाह के कुप्रभाव की जानकारी ग्रामीणों को विस्तार से दी. एस्पायर संस्था द्वारा सबसे पहले बाल श्रम रोकथाम के लिए जोड़ापोखर में ग्रामीणों के साथ प्रभात फेरी निकली गई. उसके बाद बारीसाई में सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बाल मजदूरी रोकने के लिए ग्रामीणों को एस्पायर कर्मी जयंती माई सिन्कु द्वारा शपथ दिलाई गयी. इस अवसर पर एस्पायर की किरण गोप, जयंती माई सिंकु, आंगनबाड़ी सेविका प्रिया बालमुचू , कुंती मुंडा और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-topchanchi-villagers-facing-water-problem-demonstrated/">धनबाद

: पानी की समस्या झेल रहे तोपचांची के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही