Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : नंबरों के पीछे नहीं भागे बल्कि स्किल और जानकारी एकत्रित करें - जयंत शेखर

Chaibasa (Sukesh Kumar) : ज्ञानचंद जैन कॉमर्स कॉलेज में शनिवार को गायत्री परिवार ट्रस्ट जमशेदपुर शाखा की ओर से सेनेटरी पेड मशीन तथा लेडिस सर्किल इंडिया जमशेदपुर की शाखा ने व्हील चेयर कॉमर्स कॉलेज को दिया. मशीन और व्हील चेयर को जमशेदपुर से गायत्री परिवार के झारखंड लेखा प्रभारी सह कॉपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर वाणिज्य संकाय के डॉ. विनय कुमार सिंह ने महाविद्यालय को एक सादे कार्यक्रम में सौंपा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्विद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर जयंत शेखर शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumaria-road-dilapidated-from-seraldih-to-marangsongha-odisha-border-villagers-upset/">डुमरिया

 : सेरालडीह से मारांगसोंघा ओड़िशा सीमा तक सड़क जर्जर, ग्रामीण परेशान
उन्होंने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को कहा कि तकदीर आपकी मुठी में है. जैसे-जैसे आप मेहनत करोगे वैसे-वैसे कामयाबी आपके कदम चूमेगी. उन्होंने कहा कि कॉमर्स विषय में बहुत सारे छोटे प्रोफेशनल कोर्स है उसे आप कर के कुछ पैसा भी अर्न कर सकते है. उन्होंने कहा कि आप नंबरों के पीछे न भागे बल्कि स्किल और जानकारी एकत्रित करें. कार्यक्रम को संबोधित करते हुये डॉ. बिनय कुमार सिंह ने कहा कि समाज के लिये जीने में बड़ा आनन्द आता है. उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने 112 बार रक्तदान किया है और आगे भी करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें :कर्नाटक">https://lagatar.in/on-the-victory-of-karnataka-rahul-gandhi-said-the-market-of-hatred-has-closed-the-shop-of-love-has-opened/">कर्नाटक

की जीत पर बोले राहुल गांधी, नफरत का बाजार बंद हुआ… मोहब्बत की दुकान खुली..

रक्तदान का महत्व बताया

उन्होंने सभी छात्र छात्राओं को रक्तदान का महत्व बताते हुए उनसे अनुरोध किया कि आप भी रक्तदान करने का प्रयास करें. क्योंकि मानव रक्त का विकल्प केवल मानव रक्त ही है.पने स्वागत भाषण में महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. संजीव कुमार सिंह ने कहा कि हमारे महाविद्यालय को सेनेटरी मशीन मिलने से छात्रओं को काफी सुविधा मिलेगी साथ ही जागरूकता भी बढ़ेगी. कार्यक्रम में महाविद्यालय की शिक्षिका प्रोफेसर बसन्ती कलुंडिया और प्रोफेसर स्वाति राजा ने छात्राओं को उस मशीन की उपयोग की जानकारी दी. मंच संचालन प्रोफेसर डॉ. मुरारी लाल बैध ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर शास्त्री ने दिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोफेसर मुकुल मुंडा, प्रोफेसर पिंकी कुमारी, प्रोफेसर पूजा साव आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-accused-of-stealing-in-house-arrested-goods-recovered/">आदित्यपुर

: घर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही