Search

 
 
 

चाईबासा : रविंद्र बाल संस्कार विद्यालय की 10वीं वर्षगांठ पर डॉ रीना गोडसोरा सम्मानित

पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के असुरा  स्थित रविन्द्र बाल संस्कार विद्यालय की 10वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई.इस मौके पर मुख्य रुप से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीना गोडसोरा उपस्थित हुई.
 

Shambhu Kumar

 

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के असुरा  स्थित रविन्द्र बाल संस्कार विद्यालय की 10वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई.इस मौके पर मुख्य रुप से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीना गोडसोरा उपस्थित हुई.

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा, सावित्रीबाई फुले, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर के सामने दीप जलाकर व फूल माला चढ़ाकर किया गया.

 


इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक सिकंदर बुड़ीउली ने विद्यालय के स्थापना का उद्देश्य व वार्षिक रिपोर्ट पेश किया. वहीं मौके पर मौजूद समाजसेवी सह डॉक्टर रीना गोडसोरा ने कार्यक्रम को संबोधित किया.

 

उन्होंने  बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ खेल कूद में भी करें तरक्की करें. साथ हीमाता पिता और अपने गुरु का सम्मान करें.डॉक्टर रीना गोडसोरा ने आगे कहा कि एक शिक्षक की जिम्मेदारी विद्यालय के परिसर तक की होती है. माता पिता और समाज की  जिम्मेदारी है कि बच्चों को हर दिन स्कूल भेजें,  उनके खानपान का ध्यान रखें, आत्मनिर्भर बनाए और फिर शादी करवायें.

 


उन्होंने कहा कि कम उम्र में शादी जैसी जिम्मेदारी एक बोझ है. उन्होंने लोगों से विद्यालय परिसर के बाहर नशापान जैसी सामग्री बेचने वालों को  चिन्हित कर कार्रवाई करने की बात कही. इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतति दी. वहीं इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से डॉ. रीना गोडसोरा को सम्मानित किया गया.

 

इस मौके पर कुचाई प्रखंड के बीडीओ साधुचरण देवगम,एसोसिएट प्रोफेसर दिलदार पूर्ति ,सारिका सुंडी,सी एस सुरीन,बिनोय मिंज के अलावे विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षकाएं,छात्र-छात्राएं व बच्चों के अभिभावक मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही