Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : शहर के डॉ सौम्य सेनगुप्ता ने कोलकाता में पेश किया मधुमेह से संबंधित शोध

Chaibasa (Sukesh kumar) : डायबिटीज रिसर्च एंड वेलफेयर एसोसिएशन के द्वारा कोलकाता स्थित बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सम्मेलन में देश और विदेश के जाने-माने मधुमेह विशेषज्ञों ने भाग लिया. सभी ने मधुमेह की रोकथाम और प्रबंधन में नवीनतम विकास पर अपनी अंतर्दृष्टि साझा की. उपरोक्त कार्यशाला में चाईबासा के प्रसिद्ध मधुमेह चिकित्सक डॉ सौम्य सेनगुप्ता ने भी भाग लिया. उन्होंने डायबिटिक फुट के प्रबंधन और रोकथाम पर अपने विचार प्रस्तुत किए. मालूम हो कि सीमित संसाधनों के साथ झारखंड राज्य में स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिले में सेव द लिम्ब पर डॉ सेनगुप्ता विशेष शोध कर रहे हैं. मधुमेह से होने वाले अन्य रोगों विशेषकर पांव में पड़ने वाले प्रभाव पर डॉ सेनगुप्ता द्वारा दी गई प्रस्तुति को देशभर के चिकित्सकों ने सराहा और जिले में डायबिटिक फुट प्रिवेंशन प्रोग्राम पर आगामी परियोजनाओं के लिए प्रोत्साहन और आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tata-steel-foundation-is-preparing-a-new-football-plant/">चाईबासा

: फुटबॉल की नई पौध तैयार कर रहा है टाटा स्टील फाउंडेशन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही