Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : उपायुक्त के निर्देश पर नगर परिषद क्षेत्र में नाली का सफाई अभियान शुरू

Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : उपायुक्त के निर्देशानुसार नगर परिषद क्षेत्र चाईबासा में बरसात के पूर्व नालियों एवं ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का कार्य चाईबासा कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में शुरू किया गया है. चाईबासा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार महतो की देखरेख में मधु बाजार वार्ड नंबर-14, बाबा मंदिर, जैन मार्केट आदि इलाकों में सघनता के साथ नालों एवं ड्रेनेजों का सफाई करवाया गया. उक्त संदर्भ में उपायुक्त के द्वारा नगर परिषद क्षेत्र में जल-जमाव की संभावना को पूरी तरह से कम करने तथा बरसात के दिनों में ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि बारिश के दौरान शहर वासियों को जल-जमाव की समस्या का सामना ना करना पड़े. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-zip-vice-president-reached-chc-took-information-about-facilities/">चांडिल

: सीएचसी पहुंची जिप उपाध्यक्ष, ली सुविधाओं की जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही