Search

 
 
 

चाईबासाः गोईलकेरा बाजार के नाला का होगा निर्माण, 19 तक आवागमन बाधित

 

Nitish Thakur

Goilkera : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर से मनोहरपुर को जोड़ने वाले एनएच 320 डी के गोईलकेरा बाजार के समीप स्थित नाला जानलेवा बन गया है. राहगीर रोजाना नाले में गिरकर घायल हो रहे हैं. आवाजाही करने में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसे देखते हुए गोइलकेरा के बीडीओ विवेक कुमार ने संवेदक को जल्द से जल्द नाले का निर्माण कराने का आदेश दिया है. बीडीओ ने बताया कि गोईलकेरा मस्जिद चौक के समीप नाले का निर्माण कार्य संवेदक 14 जुलाई की शाम के प्रारंभ करेगा. कार्य शुरू करने के साथ ही इस सड़क पर 19 जुलाई तक आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही