Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में पेयजल संकट, विद्यार्थी परेशान

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में पिछले दो दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है. जिसके कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पीजी विभाग के शौचालय में भी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है. वहीं इससे रसोईया को भी काफी परेशानी हो रही है. विद्यार्थियों की ओर से लगातार एचओडी को शिकायत किया जा रही है. लेकिन अभी तक किसी तरह की पहल नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deepanshu-of-karim-city-college-got-admission-in-ftii-pune/">जमशेदपुर

: करीम सिटी कॉलेज के दीपांशु को एफटीआईआई पुणे में मिला प्रवेश
विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधि सनातन पिंगुवा ने कहा कि लगातार पीजी विभाग में पानी आपूर्ति कराने को लेकर उच्च अधिकारी से मांग की गई है. लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है जो एक दुर्भाग्यपूर्ण बात है. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित में देखते हुए अविलंब पानी की आपूर्ति किया जाए. विधार्थी टाटा कॉलेज तक पानी पीने के लिए जाते हैं एक तो समय की कमी होती है. ऊपर से पानी पीने के लिए अलग कॉलेज तक जाना पड़ता है जो एक दुर्भाग्यपूर्ण है. इस संबंध में कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने बताया कि सभी विभाग में आरओ को व्यवस्था कर दी गई है. इससे छात्रों को पानी की समस्या से निजात मिल जाएगा.   [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही