Search

 
 
 

चाईबासा : ईचापुर गांव में पेयजल की समस्या, कई चापाकल खराब

 
Chaibasa : झींकपानी प्रखंड के केलेंडे पंचायत के ईचापुर गांव में पीने का पानी की समस्या को लेकर जिला परिषद जॉन मिरन मुंडा ने बुधवार की शाम को ग्रामीणों के साथ बैठक की. इसमें ग्रामीणों ने बताया कि बहुत सारे चापाकल खराब हैं, लेकिन इसको बनाये जाने के लिए किसी ने ध्यान नहीं दिया है. वहीं, मुंडा ने बताया कि पहले के जनप्रतिनिधियों ने ध्यान नहीं दिया और पेयजल के नाम पर भारी लूट किया गया है. इसे भी पढ़े :  किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-three-day-summer-camp-organized-at-recreation-club/">किरीबुरु

: रिक्रेशन क्लब में तीन दिवसीय समर कैंप आयोजित

डीएमएफटी फंड होते हुए भी पेयजल की हो रही दिक्कत 

मुंडा ने कहा कि करोड़ों का डीएमएफटी फंड होते हुए भी पानी की दिक्कत हो रही है. इसमें प्रशासन की भी लापरवाही है. हम पीने का पानी और पेंशन के लिए आवाज उठा रहे हैं. इसके अलावा डीएमएफटी फंड से विकास के लिए भी मांग रखेंगे. पेयजल समस्या का समाधान यदि पीएचडी विभाग अविलंब नहीं करता है तो कार्यालय के समझ धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. वहीं, इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी. इसे भी पढ़े :  जमशेदपुर:">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-70-thousand-blown-away-after-downloading-the-quick-support-app/">जमशेदपुर:

क्विक सपोर्ट एप डाउनलोड करते ही उड़ा लिये 70 हजार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही