Search

 
 
 

चाईबासा : पेयजल स्वच्छता प्रमंडल ने शुरू किया स्वच्छता पखवाड़ा

 
Chaibasa (Ramendr Kumar Sinha) : पेयजल स्वच्छता प्रमंडल चाईबासा ने शनिवार को पोस्ट ऑफिस चौक पर स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत की. 15 मई तक चलने वाले इस पखवाड़े में शहर के अनेक भागों में साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा. पोस्ट ऑफिस चौक से शुरू अभियान शहीद पार्क होते हुए सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान मैदान तक गया. इस अभियान का नेतृत्व भूमि सुधार उप समाहर्ता एजाज अनवर कर रहे थे. उन्होंने लोगों से बढ़-चढ़कर इस स्वच्छता अभियान में शामिल होने की अपील की. इस अभियान में बड़ी संख्या में एसपीजी मिशन बालक मध्य विद्यालय के छात्र सदर थाना के अधिकारी व पुलिसकर्मी तथा सीआरपीएफ के जवान भी शामिल थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Chaibasa-Svchhata-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-corona-update-43-new-patients-found-in-24-hours-68-recovered/">झारखंड

कोरोना अपडेट : 24 घंटे में मिले 43 नये मरीज, 68 हुए स्वस्थ
सफेद वस्त्रों को पहनकर सभी लोगों ने स्वच्छता का संदेश दिया और अपने आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया. इस मौके पर पेयजल स्वच्छता प्रमंडल के सभी अधिकारी नगर परिषद के सभी अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में सफाई कर्मी भी शामिल हुए. कचरा उठाओ के लिए नगर परिषद के वाहन के पीछे पीछे चल रहे थे, जबकि सड़कों की सफाई के लिए एक कांम्पैक्ट वाहन द्वारा सड़कों की सफाई भी की गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही