Search

चाईबासा : झींकपानी में ट्रक से गिरकर चालक घायल, एमजीएम लाने के क्रम में मौत

Jamshedpur (Rohit Kumar) : पश्चिमी सिंहभूम से जिले के झिंकपानी में ट्रक से गिरकर चालक कार्तिक गोप (20) गंभीर रुप से घायल हो गया. साथी चालकों ने उसे चाईबासा सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया. हालांकि एमजीएम लाने के क्रम में उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-forest-department-appeals-to-people-to-plant-saplings/">चाईबासा

: वन विभाग ने लोगों से पौधे लगाने की अपील की
घटना की जानकारी देते हुए साथी चालक राजन गोप ने बताया कि कार्तिक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का रहने वाला था. अगले माह उसकी शादी होने वाली थी. राजन ने बताया कि वे लोग ट्रक चलाने का काम करते है. झारखंड बंद होने के कारण सभी अपने ट्रक को झींकपानी में खड़ी कर रखे थे. आज सुबह उसकी नजर कार्तिक पर पड़ी. वह ट्रक से नीचे गिरा हुआ था. उसे इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल लेकर गए जहां से उसे एमजीएम रेफर किया गया. एमजीएम ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-forest-department-appeals-to-people-to-plant-saplings/">चाईबासा

: वन विभाग ने लोगों से पौधे लगाने की अपील की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp