Search

चाईबासा : गड्ढेनुमा कलवर्ट में गिरकर वाहन चालक हो रहे हैं चोटिल

Chaibasa (Sukesh kumar) : सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने कहा कि चाईबासा के मधु बाजार, वार्ड संख्या 14 (स्थित संध्या गुदड़ी बाजार मार्ग) में पूर्व में निर्मित जर्जर व गड्ढेनुमा कलवर्ट में प्रतिदिन दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं. कल्वर्ट के स्लैब के सीमेंट उजड़ रहे है. इससे मार्ग की स्थिति भयावह हो गई है. सड़क दुर्घटना हो रही है. रात्रि में हजारों की संख्या में मधु बाजार स्थित संध्या गुदड़ी बाजार में लोग आवागमन करते हैं. अंधेरे के कारण उक्त कल्वर्ट में ज्यादा लोग दुर्घटना में जख्मी हो रहे हैं. गुप्ता ने नगर परिषद से तत्काल जर्जर कल्वर्ट एवं मार्ग की मरम्मती कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें :आनंद">https://lagatar.in/anand-mohan-accuses-bjp-of-playing-games-with-death-figures/">आनंद

मोहन ने BJP पर मौत के आंकड़ों के साथ खेल खेलने का लगाया आरोप, रेल मंत्री से इस्तीफा मांगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp