Search

 
 
 

चाईबासा : कोल्हान में बकरीद में ड्रोन से की जाएगी निगरानी

 
Chaibasa (Sukesh kumar) : बकरीद के पर्व को लेकर कोल्हान प्रमंडल के डीआईजी अजय लिंडा ने मंगलवार को तीनों जिलों के एसपी के साथ बैठक की. इस दौरान अभी तक की तैयारी की समीक्षा करते हुए तैयारी को और बेहतर करने का निर्देश दिया गया. बैठक में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, सरायकेला खरसावां के पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश और पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर मौजूद रहे. हालांकि बकरीद के दौरान यहां कोई उपद्रव नहीं होता है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-distribution-of-duck-chicks-among-the-beneficiaries-of-the-chief-ministers-livestock-development-scheme/">बहरागोड़ा

: मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुकों के बीच बत्तख चूजा का किया गया वितरण
इसके बावजूद पुलिस को अलर्ट रहने को कहा गया है. कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और ड्रोन कैमरे के जरिए भी निगरानी होगी. अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की जा रही है, ताकि विपरीत परिस्थिति में स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके. डीआईजी ने तीनों एसपी को अपराधियों पर नकेल कसने का निर्देश दिया है. कहा गया है कि जरूरी हो तो अपराधियों को जिला बदल कर और क्राइम कंट्रोल एक्ट लगाए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही