Search

 
 
 

चाईबासा : नशे में युवक ने बाइक को हाटगम्हरिया रेलवे फाटक में ठोका, दो घायल

 
Chaibasa : हाट गम्हरिया रेलवे फाटक में सोमवार को देर शाम एक दुर्घटना हुई. इसमें दो युवक घायल हो गए. एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. टोंटो प्रखंड के आरताहातु गांव के चंद्रमोहन लागुरी व राजा हेस्सा एक बाइक पर सवार होकर झींकपानी की ओर जा रहे थे. इस बीच हाट गम्हरिया फाटक पर नशे की हालत में बाइक से ठोक दिया. फाटक उस समय बंद था. ठोकर इतनी जोरदार थी कि बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई. रेलवे फाटक में मौजूद रेलवे कर्मचारी ने 108 एम्बुलेंस को बुलाकर सदर अस्पताल चाईबासा भेजा. मालूम हो कि राजा के सिर गंभीर रूप से चोट लगी है, जबकि चंद्रमोहन के सिर और हाथ में हल्की चोट आई है. डॉक्टरों ने इलाज करने के बाद खतरे से बाहर बताया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/chaibasa-hat-baike-350x250.jpg"

alt="" width="350" height="250" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-batch-of-80-devotees-left-for-the-pilgrimage-to-hemkund-sahib/">जमशेदपुर

: 80 श्रदालुओं का जत्था हेमकुण्ड साहिब की यात्रा के लिये हुआ रवाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही