Chaibasa : चाईबासा प्राइवेट बस स्टैंड स्थित गोलचक्कर के पास दो युवकों ने एक ई-रिक्शा (टोटो) चालक को पीटकर घायल कर दिया. घायल टोटो चालक मोहम्मद मासूब (48) चाईबासा के बड़ी बाजार कसाई मोहल्ला का रहने वाला है. घायल चालक को पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया. वही मारपीट करने वाले दोनों युवकों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है. मारपीट करनेवाले युवक श्याम बानरा (30) और प्रधान बानरा (24) मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुईबीर गांव के रहनेवाले हैं.
चाईबासा: नशे में धुत युवकों ने टोटो चालक को पीटा, हिरासत में
Last Updated: Aug 03, 2021 12:00 AM (IST)