Search

चाईबासा: नशे में धुत युवकों ने टोटो चालक को पीटा, हिरासत में

Chaibasa : चाईबासा प्राइवेट बस स्टैंड स्थित गोलचक्कर के पास दो युवकों ने एक ई-रिक्शा (टोटो) चालक को पीटकर घायल कर दिया. घायल टोटो चालक मोहम्मद मासूब (48) चाईबासा के बड़ी बाजार कसाई मोहल्ला का रहने वाला है. घायल चालक को पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया. वही मारपीट करने वाले दोनों युवकों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है. मारपीट करनेवाले युवक श्याम बानरा (30) और प्रधान बानरा (24) मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के तुईबीर गांव के रहनेवाले हैं.

टोटो ले जाने से इनकार करने पर चालक को पीट दिया

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस को देख भागने के क्रम में गिरने से श्याम बानरा के पैर में चोट आई है. पुलिस दोनों युवकों को अस्पताल लेकर आई. वहां पुलिस को चकमा देकर सीढ़ी से कूद कर भागने के प्रयास में प्रधान बानरा भी घायल हो गया. उसके चेहरे पर चोट आयी है. दोनों युवकों का भी अस्पताल में पुलिस की देख-रेख में इलाज किया जा रहा है. घायल टोटो चालक मो मासूब ने बताया कि शाम करीब 5 बजे वह टोटो लेकर मंगलाहाट की ओर जा रहा था. उसी दौरान बस स्टैंड स्थित गाड़ीखाना चौक (हनुमान मंदिर) के पास नशे में धुत दो युवकों ने टोटो रुकवाया और बैठ गये. इसके बाद उसे चलने को कहा. जब टोटो चालक ने दोनों से पूछा कि कहां जाना है तब वह दोनों ने कहा कि कहीं भी चलना है. तब उसने जाने से इनकार किया तो दोनों युवक उसे पीटने लगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//