Search

 
 
 

चाईबासा : डीएसओ ने खूंटपानी प्रखंड के नजीर को निलंबित करने की अनुशंसा की

 
  • प्रखंड के नाजिर ने पीडीएस डीलरों से रुपए मांगते वीडियो वायरल होने के बाद बर्खास्तगी की हो रही थी मांग
Chaibasa (Sukesh kumar) : खूंटपानी प्रखंड के नाजिर संतोष रजक के विरुद्ध जिला पूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) सुनीला खालको ने कार्रवाई करते हुए निलंबित करने की अनुशंसा की. दैनिक अखबार शुभम संदेश और लगातार न्यूज में खबर प्रकाशित होने के पश्चात डीएसओ ने संतोष रजक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए निलंबित करने की अनुशंसा की अधिसूचना जारी की. 29 फरवरी 2024 को लगातार न्यूज में ‘खूंटपानी प्रखंड के नाजिर का पीडीएस से रुपये मांगने का वीडियो वायरल’ शीर्षक से एक खबर प्रकाशित हुई थी. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-const-naveen-jaiswal-cornered-the-government-in-the-house-said-give-20-thousand-abus-housing-is-a-housing-loan-scheme/">झारखंड

विस : नवीन जायसवाल ने सदन में सरकार को घेरा, बोले- 20 हजार दो, अबुआ आवास लो वाली स्कीम है
इसके पश्चात पदाधिकारी ने यह कार्रवाई की. नाजिर ने डीलरों से स्टॉक/वितरण पंजी में हस्ताक्षर के नाम पर एक एक-एक हजार रुपये की मांग करते हुए वीडियो वायरल हो रही है. वहीं नाजिर किसी मैडम का आदेश बता कर रुपये का वसूली कर रहे थे. साथ ही सदर सीओ का संदर्भ देकर ये कहते हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि दूसरे जगह इससे अधिक पैसे लेने की बात कह रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही