Search

 
 
 

चाईबासा : जन शताब्दी रद्द होने से यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, यात्री परेशान

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : चाईबासा रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस अप एंड डाउन रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई यात्री दूरदराज से जनशताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा करने के लिए पहुंचे थे. लेकिन अचानक बंद होने की वजह से यात्रियों को वापस जाना पड़ा. चाईबासा स्टेशन से एकमात्र एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन होता है. ट्रेन बंद होने से कई यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-there-is-no-water-facility-for-children-in-shiv-mandir-anganwadi-center/">जगन्नाथपुर

: शिव मंदिर आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए नहीं है पानी की सुविधा

लाइन में काम होने की वजह से रद्द की गई है ट्रेन - रेल अधिकारी

अधिकारियों के मुताबिक जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द होने की वजह लाइन में काम होना बताया जा रहा है. चाईबासा रेलवे स्टेशन में प्रतीक्षा करने वाले यात्रियों का कहना है कि बिना सूचना के जनशताब्दी एक्सप्रेस रद्द किया गया है. जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मालूम हो कि चाईबासा से एकमात्र जनशताब्दी एक्सप्रेस ही रोजाना चलती है. हालांकि टाटा से गुवा तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन का परिचालन नियमित रूप से चल रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही