Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : ग्रिड में खराबी के कारण शहर में आठ घंटे बिजली गुल

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh Kumar) : कोल्हान प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा शहर में सोमवार को दिनभर बिजली गुल रही. लगभग आठ घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप रही. चाईबासा के सदर फीडर व ऑल इंडिया रेडियो फीडर में खराबी आ गयी थी. इस कारण दोनों फीडर की मरम्मत शुरू की गई. सदर फीडर सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद कर दिया गया था. इसके कारण बांध पाड़ा, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, टुंगरी, ओवर ब्रिज आदि क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-minor-victim-of-human-trafficking-reaches-ssp-office/">जमशेदपुर

: मानव तस्करी की शिकार नाबालिग एसएसपी कार्यालय पहुंची
बिजली का संकट दिनभर रहा. इसी तरह 11 केवी ऑल इंडिया रेडियो फीडर भी अचानक खराब हो गया. इस कारण दोपहर 1.30 बजे से 4.30 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही. इससे टुंगरी, आकाशवाणी, सर्किट हाउस रोड, गौशाला, नेहरू चौक, डीसी आवास, वीआइपी कॉलोनी आदि क्षेत्र में पूरी तरह से बिजली गुल रही. मालूम हो कि शहर में बिजली आपूर्ति बंद होने की सूचना विद्युत विभाग ने पूर्व में ही दे दी थी. हालांकि शाम में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी.

फीडर में काम होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप थी

फीडर में काम होने के कारण सोमवार को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप थी. लोगों को हुई परेशानी के लिए विभाग को खेद है. हालांकि प्रयास रहता है कि अधिक प्रभावित न हो. इसीलिए दो से तीन घंटा तक ही एक-एक साइड की बिजली आपूर्ति बंद की गई थी. एक दिन में ही दो फीडर में काम होने के कारण चाईबासावासियों को अधिक परेशानी हुई.

उपेंद्र कुमार, जेई, विद्युत विभाग चाईबासा 

 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही