Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, रोरो नदी उफान पर

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Ramendra Kumar Sinha) : शुक्रवार रात से हो रही वर्षा के कारण शहर और उसके आसपास का पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है.  इसके कारण पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.  शहर के किनारे स्थित रोरो नदी पूरे उफान पर है . नदी के किनारे स्थित गांधी टोला के निचले इलाके में बने मकानों में पानी भी घुस गया है. वहां के लोग अपने-अपने घरों से पानी निकालने में लगे हुए थे.  दूसरी ओर डीआईजी आवासीय कार्यालय उसी रास्ते से होकर टुगरी मोहल्ले के तरफ जाने वाली सड़क में घुटना तक पानी जमा हो गया है. इससे लोगों को परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है. [caption id="attachment_393679" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/RORO-NADI1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उफान पर रोरो नदी.[/caption] [caption id="attachment_393680" align="aligncenter" width="1040"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/263d1c3c-dad6-49fe-863e-c2f6b011e67e.jpg"

alt="" width="1040" height="780" /> स्कूल जा रही छात्राएं.[/caption] इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-trees-fell-in-various-areas-due-to-strong-wind-and-rain-power-supply-also-stalled-since-night/">किरीबुरू

: तेज हवा-बारिश से विभिन्न क्षेत्रों में गिरे पेड़, रात से बिजली आपूर्ति भी ठप

अभी भी बारिश रुक-रुक के हो रही 

जलजमाव से शहर की पूरी जिंदगी ठहर सी गई है.  जो जहां है वहीं पर रुका हुआ है. और अभी भी बारीश हो रही है. रोरो नदी वर्षा के कारण पूरे उफान पर है. नदी पर बना हुआ छोटा पुलिया पूरी तरीके से डूब गया है. दूर-दूर तक सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है. यही स्थिति रोरो के दोनों तरफ देखी जा सकती है.  वही पुलहातु के पास नदी के किनारे स्थित गांव के कुछ घरों में नदी का पानी घुसने से स्थानीय लोग काफी सतर्क हो गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही