Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा : चाहरदीवारी नहीं होने से टाटा कॉलेज मैदान का अस्तित्व हो रहा खत्म

Chaibasa (Sukesh kumar) : कोल्हान विश्वविद्यालय का सबसे बड़ा अंगीभूत टाटा कॉलेज के मैदान का रख रखाव ठीक से नहीं हो रहा है. मैदान के अंदर दो पाहिया से लेकर चार पाहिया वाहन चलाया जा रहा है. इस पर रोक लगाने के लिए टाटा कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. छात्र प्रतिनिधी लगातार पत्राचार कर रहे है. लेकिन इसका कोई असर कॉलेज प्रशासन पर नहीं हो रहा है. रोजाना मैदान के अंदर वाहन का परिचालन हो रहा है. इसको भी रोका नहीं जा रहा है. छह एकड़ में फैले इस मैदान की चाहरदीवारी तक नहीं हुई है. इसे लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधि के पास पत्राचार किया जा चुका है. लेकिन इसके जवाब में सिर्फ आश्वासन ही मिला. सांसद गीता कोड़ा से लेकर स्थानीय विधायक दीपक बिरुवा बॉउड्री वॉल बनाने के लिए अधिकारिक रूप से घोषणा कर चुके है. लेकिन अबतक कोई पहल नहीं की गई . कॉलेज प्रभारी प्रचार्य डॉ. एससी दास ने भी बॉउड्री वॉल बनाने के लिए कई उद्योगपति को पत्राचार किया है. इसे भी पढ़ें :कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-we-talked-about-development-in-karnataka-bjp-tried-to-mislead/">कांग्रेस

ने कहा, कर्नाटक में हमने विकास की बात की, भाजपा ने भटकाने-बांटने का प्रयास किया

सरकार से फंड नहीं हो रहा स्वीकृत 

कॉलेज प्रशासन के मुताबिक बॉउड्री वॉल बनाने को लेकर सरकार की ओर से किसी तरह का फंड नहीं मिला है . टाटा कॉलेज के छात्र प्रतिनिधि मंजित हांसदा ने कहा कि कोल्हान विवि को भी प्रस्ताव भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक फंड नहीं मिला है. कॉलेज प्रशासन भी स्थानीय विधायक व सांसद के आस में है. कॉलेज प्रशासन से लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय से मांग है कि टाटा कॉलेज का बॉउड्री वॉल का निर्माण कराया जाये. छात्र हित को देखते हुये कॉलेज इस पर योजना तैयार करें. मैदान में घांस उगाने की व्यवस्था की जाये. मैदान के अंदर वाहनों की प्रवेश पर रोक लगाई जाए. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-sun-burning-since-morning-mercury-reached-42/">धनबाद:

 सुबह से ही जला रही धूप, 42 पर पहुंचा पारा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही