Search

 
 
 

चाईबासा : मरम्मत के अभाव में कोल्हान विवि के जूलॉजी विभाग के क्लास रूम में पड़ी दरारें

 
Chaibasa (Sukesh Kumar) : विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग के क्लासरूम में दरारे होने से क्लास रूम की सुंदरता खराब हो गई है. जूलॉजी विभाग में मात्र दो क्लास रूम है. इसमें से एक क्लास रूम में पानी का भी रिसाव होने लगा है. बारिश के दिनों में यहां के विद्यार्थीयों को भी परेशानी होती हैं. इस मामले को लेकर कई बार विद्यार्थियों द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति के पास समाधान करने की मांग की गई. लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पाया है. क्लास रूम के चारों तरफ दीवार काला हो गया है. इसे भी पढ़ें :पटमदा">https://lagatar.in/patmada-uncontrolled-parcel-van-fell-under-bridge-near-ogadha-driver-injured/">पटमदा

: ओगाढ़ा के पास अनियंत्रित पार्सल वैन पुल के नीचे गिरा, चालक घायल

छत से टपकता है पानी 

सुंदरता तो खत्म हो चुका है लेकिन उसके नीचे विद्यार्थी बैठने से भी डरते हैं. सीलिंग का पपड़ी भी गिरने लगता है इसके अलावा पानी भी छत से टपकता है. मालूम हो कि कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग का उद्घाटन 2016 में तत्कालीन कुलपति डॉ. आरपीपी सिंह के कार्यकाल में हुआ था. उद्घाटन के पश्चात अभी तक पीजी विभाग की मरम्मत नहीं हुई है. हालांकि कुछ स्थानों में दरारें आ गई थी. उसे ठेकेदार द्वारा ठीक करा लिया गया है. लेकिन अब भी अधिकतर स्थानों में दरारें पड़ी हुई है. अब क्लास रूम के अंदर के दीवारों में वॉल पुट्टी गिरने लगा है. इससे क्लासरूम की सुंदरता भी खत्म होती जा रही है. विद्यार्थियों का मानना है कि पीजी स्तर के विद्यार्थी का अध्ययन इस विभाग में होता है. इससे ऐसा लगता है कि खानापूर्ति का काम किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-marwari-yuva-manch-took-out-procession-on-agrasen-jayanti/">चक्रधरपुर

: अग्रसेन जयंती पर मारवाड़ी युवा मंच ने निकाली शोभा यात्रा
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही